फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जनप्रतिनिधि ने की थी 10 अभ्यर्थियों की सिफारिश

Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज में 24 वार्ड ब्वॉय और 12 नर्सों की नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े के मामले में परत दर परत खुलती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दबे सुर में यह भी बताया कि इन फर्जी नियुक्तियों में 10 अभ्यर्थियों की भर्ती की सिफारिश एक जनप्रतिनिधि ने भी कर रखी थी, लेकिन वेतन उनकी सिफारिश वाले अभ्यर्थियों को भी नहीं मिला। उधर, पूर्व सीएमएस डॉ. डीके सिंह का कहना है कि 36 नियुक्तियों में 16 को अनुमोदन के बाद प्राचार्य ने सालभर दबाए रखा। सभी 36 नियुक्तियों पर प्राचार्य का अनुमोदन है।
विज्ञापन

बता दें कि इस फर्जीवाड़े में प्राचार्य एके साहनी, पूर्व सीएमएस डॉ. डीके सिंह व आउट सोर्सिंग एजेंसी की संलिप्तता पाई जा रही है। फर्जीवाड़े कर नियुक्त किए गए वार्ड ब्यॉय और नर्सों को धोखे में रखकर लगातार कार्य कराया गया। कोरोना की दोनों लहर में उन्हें फ्रंट लाइन पर रखा गया। यही नहीं उनसे अस्पताल में पोछा तक लगवाया गया। जब वेतन देने की बारी आई तब सभी को टरका दिया गया। मामले की सूचना शासन तक पहुंच चुकी है। प्राचार्य कार्यालय के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इन फर्जी नियुक्तियों में एक जनप्रतिनिधि की सिफारिश पर 10 लोगों को रखा गया था। हालांकि, उनकी सिफारिश पर रखे गए वार्ड ब्वॉय व नर्सों को भी भुगतान नहीं मिला। पूरे प्रकरण में बड़ा खेल हुआ है। जिलाधिकारी भी नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed