फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

60 बीघा जमीन निगल गई कटान

Mon, 25 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। जलस्तर कम होने के साथ ही सरयू नदी की कटान तेज हो गई है। क्षेत्र के गांवों में करीब 60 बीघा जमीन नदी में समाहित हो गई है। सांसद प्रतिनिधि ने कटान का जायजा लेते हुए तहसील प्रशासन से मदद दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ था, लेकिन बीते एक सप्ताह से बारिश थमी हुई है जिससे पानी निकल रहा है। जलस्तर कम होने के साथ ही कटान तेज हो गई है। तहसील क्षेत्र के गूढ़, जालिमनगर, सोमईगौढ़ी और मनगौढ़िया में नदी ने कटान तेज कर दी है। इन गांवों में किसानों की 60 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो गई है। प्राथमिक विद्यालय भी कटान की जद में आ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी तरह कटान रही तो 24 घंटे में विद्यालय भी बह जाएगा। कटान की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि डॉ. आनंद गोंड, मनोज तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता और मातादीन के साथ पहुंचे। सभी ने कटान का जायजा लिया। सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही तहसील प्रशासन से मदद दिलाने की बात कही। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण मदेशिया, साकेत पांडेय, संजीव कुमार गोंड, शिवकुमार शुक्ला, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed