फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

वन माफिया ने की थी वाचर की हत्या

Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रूपईडीहा (बहराइच)। अब्दुल्लागंज जंगल में बीते दिनों हुई वाचर की हत्या का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। जंगल में कटान का विरोध करने व कुल्हाड़ी छीन लेने से नाराज वन माफिया ने गमछे से गला दबाकर वाचर की हत्या की थी। घटना को छिपाने के लिए धान के खेत में शव फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहकीकात करते हुए दो वन माफिया को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। उनकी निशानदेही पर वाचर की साइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामपुर हुसैन बक्श गांव निवासी 40 वर्षीय अब्बास खां पुत्र छोटकऊ वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात थे। इनकी ड्यूटी अब्दुल्लागंज जंगल में लगी थी।
विज्ञापन

13 अक्तूबर की शाम वह ड्यूटी कर ऑफिस से घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। 14 अक्तूबर को उनका शव धान के खेत में मिला था। मृतक की पत्नी छोटका ने हत्या की आशंका जताते हए रूपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने थानाध्यक्ष अभय सिंह को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था। थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों की पहचान भूरे उर्फ रईश पुत्र मोहम्मद अली खां व भूलई पुत्र मोहम्मद अली खां निवासी रामपुर हुसैनबक्श के रूप में हुई है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि दोनों भाई हैं।
विज्ञापन

लकड़ी काटने पर उनके बच्चों से वाचर गाली-गलौच करता देता था। लकड़ी नहीं काटने देता था। कुल्हाडी छीन लेता था। 13 अक्तूबर को बच्चे लकड़ी काटने गए तो वाचर ने कुल्हाड़ी छीनकर भगा दिया था। बच्चों ने जब यह बात घर आकर बताई तो नागवार गुजरी। शाम को जब वाचर साइकिल से घर जा रहा था तो दोनों भाइयों ने विरोध जताया। इसी दौरान बहस हुई और दोनों ने गमछे से गला दबाकर वाचर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को दलवीर सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी लक्ष्मनपुर गुलालडीह के धान के खेत में फेंककर फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed