फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

वन माफिया ने कर दी वाचर की हत्या

Thu, 14 Oct 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रूपईडीहा/नवाबगंज। अब्दुल्लाह गंज जंगल में तैनात वाचर की वन माफिया ने हत्या कर दी। पूरी रात वन विभाग के कर्मी वाचर को ढूंढते रहे। वाचर का शव धान के खेत में मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस व वन महकमे में हड़कंप मच गया। वाचर के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाचर की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नरेनापुर गांव निवासी 40 वर्षीय अब्बास वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात थे। वाचर की तैनाती अब्दुल्लाह गंज रेंज में थी। वह रात आठ बजे ड्यूटी पर तैनात थे। इसके बाद गायब हो गए। काफी देर तक जब वह नहीं दिखे तो कर्मचारियों ने ढूंढना शुरू कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लाहगंज हमद कमाल सिद्दीकी के नेतृत्व में पूरी रात टीम वाचर को ढूंढती रही, लेकिन रात में वाचर का कोई सुराग न लग सका। बृहस्पतिवार सुबह जंगल से कुछ दूरी पर धान के खेत में वाचर का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूचना परिजनों को दी। वाचर की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते पत्नी मौके पर पहुंची। वाचर की पत्नी छोटका ने वन माफिया पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाचर की मौत से वन महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

वाचर की पत्नी ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले कुछ लोग लकड़ी काट रहे थे जिस पर उनके पति ने कुल्हाड़ी छीन ली थी और दोबारा लकड़ी न काटने की हिदायत देकर चले गए थे। बुधवार सुबह ये लोग कुल्हाड़ी मांगने आए थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाचर का शव मिलने की सूचना पर मौके पर गया था। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मृत वाचर की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
- अशोक कुमार, एएसपी, ग्रामीण, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed