फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मंदिरों व पंडालों में दिनभर गूंजते रहे माता महागौरी के जयकारे

Wed, 13 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को पूरा जिला माता महागौरी की भक्ति में डूबा रहा। भोर से ही शुरू हुआ पूजा-अर्चना का दौर देर रात तक चलता रहा। मंदिर व पंडाल माता के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने अष्टमी पर व्रत रखकर मां की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई जगह अष्टमी पर ही कन्याभोज कराया गया। रामनवमी बृहस्पतिवार को है। सुबह से ही भक्त हवन-पूजन के बाद कन्याभोज कराएंगे। उसके बाद पारण करेंगे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। बताया जाता है कि भगवान शिव ने मां काली पर गंगाजल छिड़का तो वह महागौरी हो गईं। देवी के इस स्वरूप का पूजन-अर्चन विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल प्रदान करता है। इस स्वरूप की पूजा-अर्चना बुधवार को मंदिरों व पंडालों में शुरू हुई। भोर से ही माता के मंदिरों व पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक माता महागौरी की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के संघारिणी मंदिर व मरीमाता मंदिर में अष्टमी के मौके पर हवन-पूजन कर कन्याओं को भोज कराया गया और आशीर्वाद लिया गया। पंडित राधाकृष्ण पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर से ही नवमी लग जाएगी। पूरे दिन नवमी ही रहेगी। सुबह से ही हवन-पूजन किया जा सकेगा और उसके बाद कन्याभोज कराकर भक्त पारण कर सकेंगे। देर शाम दशमी लगेगी। दशमी में पारण करने वाले भक्त आठ बजे के बाद पारण कर सकते हैं या फिर शुक्रवार को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed