{"_id":"61631d7e8ebc3e86cc14333f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5995118162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डॉक्टरों की टीम ने मृत बाघ का किया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डॉक्टरों की टीम ने मृत बाघ का किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में शनिवार को मृत बाघ का शव नदी में उतराता मिला था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर विसरा रिपोर्ट बरेली जांच के लिए भेजा गया है।
कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट से होकर बहने वाली बैराज में एक बाघ का शव उतराता मिला था। सूचना पाकर फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, डीएफओ आकाशदीप बधावन ने पहुंचकर मृत बाघ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक गोंडा सुजय बनर्जी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर और वन्यजीव लखनऊ के वन संरक्षक मनोज सोनकर की देखरेख में रेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम शुरू हुआ। दुधवा टाइगर रिजर्व के डॉ. दयाशंकर, पशु चिकित्साधिकारी मिहींपुरवा डॉ. विनोद भार्गव और नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ के डॉ. अशोक कश्यप ने मृत बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि मृत बाघ की उम्र लगभग 8-9 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि विसरा रिपोर्ट आरबीआई बरेली भेजा गया है। इसके बाद बाघ के मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट बफर जोन के डाटा बेस की मिलान की गई है। जिसमें दोनों स्थान का बाघ नहीं है। ऐसे में मृत बाघ नेपाल के राष्ट्रीय पार्क की होने की संभावना जतायी जा रही है।