{"_id":"6160823e8ebc3e33256a1b3b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko599239116","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी, मंत्री को तत्काल करें बर्खास्त : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी, मंत्री को तत्काल करें बर्खास्त : अखिलेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को लखीमपुर की हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने पहुंचे। यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि जिस मंत्री के बेटे पर आरोप है, उसका सरकार गुलदस्ता देकर स्वागत करने में जुटी है। ऐसे में निष्पक्ष न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती, लेकिन समाजवादी पार्टी किसान परिवारों के साथ खड़ी हुई है। न्याय नहीं मिला तो सपा संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। साथ ही उन्होंने गोरखपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई व्यापारी की निर्मम हत्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि आरोपी पुलिसवाले अब तक फरार हैं।
लखीमपुर की हिंसा में बहराइच के नानपारा और मटेरा के एक-एक किसान की मौत हो गई थी। किसानों की मौत के बाद राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। प्रियंका गांधी के वापस लौटने के दूसरे दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नानपारा के बंजारनटांड़ा गांव पहुंचे। यहां मृतक किसान दलजीत के परिवार से मुलाकात की। सभी को सांत्वना देने के बाद वह मटेरा के मोहरनिया गांव पहुंचे। मृतक किसान गुरुविंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। अखिलेश ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को जांच करने वाला अधिकारी सैल्यूट करेगा तो वह निष्पक्ष जांच कैसे मानी जाएगी। अपराधियों को बचाने में यूपी सरकार लगी हुई है। व्यापारी हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
किसानों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा है, लेकिन यूपी सरकार अब भी कार्रवाई से पीछे हट रही है। अगर पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो सपा संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। अब जानकारी आ रही है कि आरोपी नेपाल भाग गए हैं तो यूपी सरकार के हाथ से मामला निकल गया है। भारत सरकार को ही हस्तक्षेप करना पड़ेगा। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह, सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां बंटी, पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, रामतेज यादव, दिलीप वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, यशपाल सिंह, रामजी यादव, कुलदीप यादव, प्रमोद जादौन, नंदेश्वर नंद, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।