{"_id":"6160818b8ebc3e62411119d4","slug":"bahraich-bahraich-news-lko599237294","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगा ज्ञान व वैभव का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगा ज्ञान व वैभव का आशीष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर ज्ञान और वैभव का वरदान मांगा। उधर, पूजा पंडालों में भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व दर्शन करने को भीड़ उमड़ रही है।
शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हुआ है। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। शहर के मां संहारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, मां गांवट देवी मंदिर, बेरिया समय माता मंदिर आदि में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
उधर, पूजा पंडालों में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। शहर के लोहिया चौराहा स्थित पूजा पंडाल में बृहस्पतिवार रात घंटे-घड़ियालों की मधुर ध्वनि के बीच मां शैलपुत्री का प्राकट्य हुआ। इस पल के साक्षी बनने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। वहीं, शहर के प्रधान डाकघर, बरहियापुरा, पीपल चौराहा, अग्रसेन चौराहा, वजीरबाग आदि स्थानों पर भी पूजा पंडालों में आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।