{"_id":"615f2bce8ebc3eb34b140574","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5990859168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौतों से घरों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मौतों से घरों में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। बाराबंकी में बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में बहराइच निवासी महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक परिवार के सगे भाइयों समेत चार लोग शामिल हैं। वहीं, 20 लोग घायल हुए हैं। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उपधी गांव में एक साथ चार लोगों का अंतिम संस्कार हुआ तो चीत्कार मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक सभी मजदूरी कर बस से घर आ रहे थे तभी हादसा हुआ।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी लोग दिल्ली में रहकर मजूदरी करते थे। देर रात प्राइवेट बस में लगभग 70 लोग सवार हुए। सभी लखनऊ-बाराबंकी होते हुए जिला मुख्यालय आ रहे थे। बाराबंकी में बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि जिला निवासी 20 से अधिक लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को पुलिस और आसपास के ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें पांच लोगों कीहालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। जिले के जरवलरोड थाना अंतर्गत उपधी पट्टी गांव निवासी सलाहुद्दीन (35) पुत्र सिराजुद्दीन, अनीसुर्रहमान (40) पुत्र अब्दुल रहमान, कदीर अहमद (40) पुत्र मोहम्मद इदरीश और शहीदुर्रहमान (55) पुत्र अब्दुल रहमान की मौत हो गई। मृतकों में सलाहुद्दीन चचेरे भाई, अनीसुर्रहमान और शहीदुर्रहमान सगे भाई हैं। इसी तरह कैसरगंज जयसिंहपुर, फखरपुर के पहाड़पुर गांव में मौत से कोहराम मचा हुआ है। शव मृतकों के घर पहुंचा तो लोग बदहवास हो गए। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे में किसी ने भाई तो किसी ने पिता और किसी ने मां को खोया है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के उपधी गांव निवासी सलाहुद्दीन की बाराबंकी सड़क हादसे में मौत हुई है। उनको कोई संतान नहीं है। घर में पत्नी वारिसुन्निशा अकेली बची हैं।
विज्ञापन
जरवल के उपधी गांव निवासी अनीसुर्रहमान की मौत हुई है। जबकि पत्नी इतर बानो घायल हैं। उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक को छह बेटियां और दो पुत्र हैं। इनमें बेटे कासिफ की शादी पांच दिसंबर को है। जबकि बेटी की शादी छह दिसंबर को है। इसीलिए सभी बाहर रोजी-रोटी के लिए गए थे।
बाराबंकी सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले अनीसुर्रहमान के भाई मोहम्मद जाफर ने बताया कि किसी भी मृतक के पास एक बीघा खेत भी नहीं है। सभी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्र में जूस की दुकान पर काम करते थे। इसीलिए परिवार समेत बाहर थे। हादसे उपधी गांव में जहां चीत्कार है। वहीं अन्य गांव के लोग भी घटना को याद कर बिलख रहे हैं।