{"_id":"615b1c928ebc3e8bb3253c68","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5985905103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर की घटना के विरोध में सपाइयों व कांग्रेसियों ने कई जगह फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर की घटना के विरोध में सपाइयों व कांग्रेसियों ने कई जगह फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखीमपुर कांड के दौरान किसानों की मौत के विरोध मेें सोमवार को सपाइयों व कांग्रेसजनों ने कई स्थानों पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रही।
लखीमपुर कांड मेें किसानों की मौत को लेकर रविवार देर शाम से ही प्रशासन ने जनपद की सीमा पर पुलिस बलों की तैनाती कर प्रदर्शनकारियों को कहीं भी आगे न जाने की योजना बनाई थी। लेकिन सोमवार को प्रशासन की सुरक्षा धरी की धरी रह गई। घटना के विरोध मेें सपाइयों ने छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू की अगुवाई मेें टिकोरामोड़ पहुंचे।
यहां सभी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुतला जलाकर सरकार पर किसानों की हत्या करने कराने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से सरकार को भंग कराने की मांग की। इसके अलवा नानपारा मेें पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की अगुवाई में सपाइयों ने घटना के विरोध मेें मुख्यमंत्री पुतला फूंका। इस मौके पर जितेंद्र प्रताप सिंह, पंकज दीक्षित, आशीष शुक्ला, सत्यम बाजपेई, सौरभ मौर्य, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फखरपुर मेें भी सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव के निर्देशन मेें लोहिया वाहिनी के अमरदीप यादव, विनोद यादव, गुफरान अली, देशराज यादव आदि ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन के सभागार मेें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकिब नदीम की अध्यक्षता मेें कांग्रेसजनों ने लखमपुर कांड के विरोध मेें विरोध सभा की। इस दौरान नगर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर हिटलर शाही तरीके से किसानों के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री के पुत्र टेनी मिश्रा पर तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
विरोध सभा के बाद कांग्रेसजनों ने जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन से बाहर जाने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस भवन के बाहर पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने सभी को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसजनों व पुलिस बलों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। गुस्साए कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस बल के सामने ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदेश सरकार को भंग कराने की मांग की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव जूही रजा सिद्दकी, कौशलपाल, इस्लाम अली, फरीद हुसैन, रामगोपाल मिश्रा, अब्दुलहक, रामगोपाल मिश्रा, एमएस पठान आदि मौजूद रहे।