फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पांच क्विंटल लहन की नष्ट, 200 लीटर शराब भी बरामद

Sat, 25 Sep 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शासन के निर्देश पर आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने को लेकर छापा मारा। शनिवार को विभाग की दो टीमों ने जिले के कई स्थानों पर स्थित होटल, दुकानों व लाइसेंसी दुकानों की सघन चेकिंग की। इस दौरान टीम ने मौके पर पांच क्विंटल लहन नष्ट करते हुए दो सौ लीटर अवैध शराब व काफी मात्रा मेें शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मामले मेें टीम ने दो मुकदमे पंजीकृत कराते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से अवैध शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए डीएम व एसपी को निर्देश जारी किए गए थे। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया की अगुवाई मेें कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद विभाग की टीम ने डीईओ प्रगल्भ लवानिया की अगुवाई मेें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मेें स्थित संदिग्ध दुकानों व विभाग की लाइसेंसी दुकानों की सघन जांच करते हुए दुकानों के स्कैनर, उपलब्ध स्टॉक और क्यूआर कोड की सघन जांच की। हालांकि किसी दुकान मेें कोई खामी नहीं मिली। इसके अलावा विभाग की दूसरी टीम ने थाना रामगांव के तमाचपुर व निबुआरी गांव मेें छापा मारकर पांच क्विंटल लहन मौके पर नष्ट करते हुए दो सौ लीटर अवैध शराब के साथ काफी मात्रा मेें शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने मामले मेें दो मुकदमे पंजीकृत किए हैं।
विज्ञापन

डीईओ ने बताया कि शासन की ओर से जिले की शराब की सभी लाइसेंसी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसी के तहत कड़ाई से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक विदेशी शराब की 206 मेें से 70 दुकानों मेें, देशी की 66 मेें 38 और बीयर की 79 मेें 40 दुकानों मेें सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं। डीईओ ने बताया कि शेष बची दुकानों के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed