फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जयंती पर भगवान श्री विश्वकर्मा की हुई पूजा-अर्चना

Fri, 17 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित कार्यक्रम में श्रम सम्मान व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट व ऋण वितरित किया गया। लोक भवन से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कल कारखानों व पॉवर कॉर्पोरेशन के कार्यालय आदि में भी जयंती पर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को लोकभवन लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवरलाल गोंड रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रहीं। सभी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। अतिथियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 27 लाभार्थियों को टूलकिट, सम्मान मुद्रा योजना के चार, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तीन व प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के एक लाभार्थी का ऋण स्वीकृत कर डेमो चेक वितरित किया गया। सांसद ने संबोधित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायकों के साथ अधिकारियों ने चयनित लाभार्थियों को रोजगार करने और आगे बढ़ने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को सभी ने देखा। इस दौरान उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा, एलडीएम अमित गौरव समेत अन्य मौजूद रहे। उधर शहर के पीपल तिराहा स्थित हिंदू जागरण मंच के नगर कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा श्यामकरन टेकड़ीवाल रहे। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह नगर कार्यवाह शिवम नारायण रहे। दीप प्रज्जवलन के बाद भगवान विश्वकर्मा को सभी ने याद किया। लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। संचालन हिंजाम के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष किशन पांडेय, उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, केके सिंह, आकाश पांडेय, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, आकाश रंजन, योगेंद्र मिश्रा, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा महासभा बहराइच की ओर से सृष्टि के रचनाकर भगवान विश्वकर्मा की जयंती समिति के अध्यक्ष रामनरेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मनी। सभी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया। उपस्थित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विपिन विश्वकर्मा ने कहा कि समाज की उपेक्षा की जा रही है। इस दौरान नोखेलाल विश्वकर्मा, कैलाश, गिरधारीलाल विश्वकर्मा, रामकुमार शर्मा, कृपाराम, अजय कुमार विश्वकर्मा, विवेक कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहे। रिसिया विकास खंड कार्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनायी गयी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल व बीडीओ रामेंद्र सिंह कुशवाहा, महेश अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। उनके बताए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा, पूर्व चेयरमन राजेश निगम, डॉ. राजू निगम, श्रवण मित्तल, सरोज शर्मा, अरविंद साहू, सरोज कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed