फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मासूमों व महिला के बाद अब मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर (बहराइच)। जिले में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहले दो मासूमों क शव मिले। उसके बाद एक महिला और बच्ची का शव और अब एक बुजुर्ग का शव मिला है। जिले में ताबड़तोड़ मिल रहे अज्ञात शवों से पुलिस की चुनौती बढ़ती जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के बवालीपुरवा गांव में टूटी पुलिया के पास नाले में लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जरवलरोड थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने एसआई उदित कुमार वर्मा को दलबल के साथ मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास करती रही, लेकिन बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त न होने पर पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। जिले में बीते शनिवार व रविवार को तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों की हत्या कर शव को हत्यारे फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक हवा में तीर चला रही है। ऐसे में बुधवार को अज्ञात शव मिलने से पुलिस एक बार फिर से परेशान हो गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि शिनाख्त कराने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कहीं फखरपुर कांड से इसके तार न जुड़े हों। हत्यारे फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दे रहे हो, हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं है। अज्ञात शव मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शिनाख्त कराने के लिए पुलिस प्रयासरत है। तीन दिन तक शव को मॉर्चुरी में शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कमलेश सिंह, सीओ, कैसरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed