फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महिला से बनाए संबंध और वायरल कर दिया अश्लील वीडियो व फोटो

Tue, 07 Sep 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान युवक ने अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिया। अब युवक ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही महिला ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही है। महिला का पति कमाने के सिलसिले में बाहर गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि महिला के घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहता है। इसी दौरान दूर के एक रिश्तेदार ने महिला को प्रेेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला की कई आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिया। अब इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। जवरलरोड थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed