फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बाघ संरक्षित क्षेत्र में काटा सागौन का पेड़, एक गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज की हंसुलिया बीट के बाघ संरक्षित क्षेत्र में एक तस्कर ने सागौन का पेड़ काट दिया। इसके बाद उसके बोटे बनाकर बाइक पर ले जा रहा था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से बरामद लकड़ी व बाइक को सीज कर दिया है जबकि तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन के निर्देश पर ककरहा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने टीम गठित की। वन दरोगा आलोकमणि तिवारी, वन रक्षक प्रमोद कुमार, एसटीपीएफ जवान दीपेंद्र सिंह व सुभाष यादव की टीम ककरहा रेंज के हंसुलिया बीट में गश्त कर रही थी। वन विभाग की टीम बीट के पूर्वी कक्ष संख्या चार में पहुंची तो एक व्यक्ति द्वारा सागौन के पेड़ का बोटा बाइक पर लादा जा रहा था। वन विभाग की टीम ने ग्रामीण को घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से मौके पर सागौन पांच बोटा, आरा व बाइक बरामद हुई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बरामद बाइक व अन्य सामान को सीज कर दिया गया है जबकि आरोपी के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसकी पहचान इस्तकीम उर्फ गुल्ले निवासी गुजरना थाना मोतीपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed