{"_id":"612134978ebc3e79dc6b2f7d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko592263615","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतने का किया दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। कस्बे के कोल्ड स्टोरेज परिसर मेें शनिवार को भाजपा का विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन मेें जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए 350 सीटें जीतने का दावा किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियां आम जनमानस के लिए वरदान साबित हुई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जुटकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने देश को सजाने व संवारने का कार्य किया है। उन्होंने बूथ शक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि हमें बूथ विजय अभियान चलाकर जनजागरण करना है। 23 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेक्टर प्रभारियों को वर्चुअल संबोधन देंगे इसलिए सभी बूथों पर टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मंडलों पर पन्ना प्रमुख की बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करें। श्रीराममंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही अयोध्याधाम में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व विधानसभा क्षेत्र संयोजक गौरव वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामराज वर्मा, सुधीर वर्मा, डॉ. अरविंद सिंह, बादशाह सिंह, कौशलेंद्र चौधरी, शिवसहाय सिंह, सीताराम पांडेय, पूतान सिंह, शिवानंद सिंह आदि मौजूद रहे।