{"_id":"611bf86c8ebc3e42d4110154","slug":"bahraich-bahraich-news-lko591687545","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.65 लाख की मिठाई की नष्ट, 10 नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.65 लाख की मिठाई की नष्ट, 10 नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को विभाग की टीम ने नानपारा, मटेरा व जरवल मेें मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने दो लाख 65 हजार मूल्य की 2650 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई को मौके पर नष्ट कराते हुए 10 नमूनों को जांच के लिए भेजा है।
टीम ने नानपारा थाना क्षेत्र के राजापुरवा नई बस्ती में गायघाट निवासी एक मिष्ठान विक्रेता नफीस के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को प्रतिष्ठान मेें संदिग्ध अवस्था मेें भंडारित कलाकंद, छेने का रसगुल्ला, कराची हलुवा, सोन पापड़ी व मिल्क केक मिला। टीम ने बरामद दो लाख 65 हजार मूल्य के 2650 किलोग्राम मिष्ठान को मौके पर नष्ट करते हुए पांच नमूनों को जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद टीम ने मटेरा चौराहे पर स्वीट्स एंड फैमली रेस्टोरेंट पर से मावा का एक व गिरधारी की दुकान से बर्फी का एक नमूना लिया। उधर, जरवरल की टीम ने कस्बा स्थित रईस अहमद के रोज गार्डेन स्वीट एंड रेस्टोरेंट पर से बर्फी चांदी बर्क, छेना परवल और काजू खीरा मिठाई के तीन नमूने लिए। डीओ शर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।