फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही नदी, 12 गांवों में भरा पानी

Sat, 14 Aug 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी (बहराइच)। निरंतर बारिश के बीच महसी में नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। महसी में नदी खतरे के निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं कैसरगंज में पांच सेंटीमीटर नदी नीचे बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से महसी के 12 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त है। लोग काफी परेशान हैं। तहसीलदार ने राजस्वकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महसी में स्थित सरयू नदी का जलस्तर कम हो गया था। जिससे गांवों से पानी निकल रहा था। लेकिन लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के चलते नदी का जलस्तर पुन: बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से महसी में दो सेंटीमीटर की रफ्तार से नदी बढ़ रहा है। जिससे निचले क्षेत्र में बसे नगेसरपुरवा, यादवपुरवा, चरमही, लोनियनपुरवा, जोगलापुरवा, छत्तरपुरवा, धुसरू, रानीबाग, सिलौटा, गोलागंज, नईबस्ती, टिकुरी, मांझा दरिया बुर्द, नयापुरवा, पाठकपुरवा समेत 12 गांवों में पानी भर गया है। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया है। गांवों में पानी आने की सूचना पर तहसीलदार दिनेश कुमार ने बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्र गोलागंज, टिकुरी का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्वकर्मियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 24 घंटे ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया है। तहसीलदार ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे है। जबकि कैसरगंज तहसील में एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

तहसीलदार दिनेश कुमार ने बताया कि मिहींपुरवा विकास खंड के तीन बैराजों से 2.64 लाख क्यूूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। इनमें गिरिजापुरी, गोपिया और बनबसा बैराज शामिल है। यह पानी भी 24 घंटे में नदी में पहुंच जाएगा। जिससे जलस्तर और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महसी में वर्तमान जलस्तर- 112.500 मीटर
खतरे का निशान- 113.500 मीटर
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर
वर्तमान में- 105.856 मीटर
खतरे का निशान- 106.07 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed