फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जिंदा गोवंश को दफनाने की थी तैयारी, वीडीओ निलंबित

Tue, 10 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर (बहराइच)। परसेंडी स्थित गोशाला की हालत काफी दयनीय है यह सच तो शायद ही किसी से छिपा हो लेकिन अब एक वीभत्स सच सामने आया है। हिंदू संगठन के लोगों ने गोशाला का निरीक्षण कर वीडियो बनाया तो यह चौंकाने वाली बात सामने आई। यहां मृत मवेशियों को दफनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बीमार जीवित मवेशी को भी डाल दिया गया। इसे पाटा जाता इससे पहले ही संगठन के लोग पहुंच गए। जिलाधिकारी ने मामले की जांच सीवीओ से कराई। जांच रिपोर्ट मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। बीडीओ व पशु चिकित्साधिकारी कुंडासर के विरुद्ध विभागीय जांच के लिए शासन को पत्र लिखा है। इससे अधिकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

कैसरगंज तहसील अंतर्गत परसेंडी में गो आश्रय स्थल स्थित है। यहां पर क्षेत्र के छुट्टा मवेशियों को बांधा जाता है। कई दिनों से आश्रय स्थल में मवेशियों का इलाज न होने और जीवित को मृत बताकर दफनाने की सूचना मिल रही थी। इस पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल व गोरक्षा समिति के पदाधिकारी पहुंचे। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह व बजरंग दल के सहसंयोजक शुभम तिवारी के साथ संतोष कुमार, अमर शुक्ला, शिवदयाल, विमल मौर्या, नैतिक मौर्या, आलोक, मनीष और राममूरत यादव मौके पर पहुंचे। सभी ने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मौके का लाइव वीडियो बनाया। परिसर में कई मृत मवेशी गड्ढे में पड़े मिले।
विज्ञापन

इनके बीच ही एक बीमार व जीवित मवेशी भी पड़ा था। गड्ढा पाटा जाता इससे पहले ही पोल खुल गई। गो आश्रय स्थल का वीडियो कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को भेजा। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह से जांच करवाई। जांच में अधिकारियों को सूचना देने में शिथिलिता बरतने पर जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। खंड विकास अधिकारी कैसरगंज और पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। जिलाधिकारी ने अन्य भ्रामक तथ्यों का खंडन किया है। डीएम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। वहीं, दूसरी तरफ सीवीओ का कहना है कि गड्ढे में एक बछड़ा गिर गया था जिसे लेकर भ्रम हो गया। हालांकि, यह बात शायद ही किसी के गले उतरे गिरने के बाद बछड़ा आराम से उठकर जा सकता था क्योंकि गड्ढा गहरा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू सगंठन के विभिन्न कार्यकर्ता व पदाधिकारी क्षेत्रीय पुलिस को साथ लेकर गए। सभी ने बताया कि गो आश्रय स्थल की स्थिति काफी दयनीय है जिससे मवेशियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका इलाज भी नहीं हो पा रहा है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान, वीडीओ समेत अन्य लोगों के खिलाफ फखरपुर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed