{"_id":"61114e2d8ebc3e62c34e25f9","slug":"bahraich-bahraich-news-lko590613832","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.10 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.10 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार व बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कार से स्मैक की तस्करी करने जा रहे तस्करों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। दोनों के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
नगर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसआई कमलशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम सोमवार भोर में गश्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि खत्रीपुरा मोहल्ले में स्थित मौसम विभाग के मैदान में दो संदिग्ध खड़े होकर कोई योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में तस्करों की पहचान सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र के रामभारी गांव निवासी युनूस व गुड्डू उर्फ अरमान के रूप में हुई। दोनों स्मैक को नेपाल में बेचने की योजना बना रहे थे। कोई शक न करे, इसके लिए कार व बाइक का प्रयोग करते रहे। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद गाड़ी को सीज कर दिया गया है। बरामद स्मैक की कीमत 1.10 करोड़ रुपये पुलिस ने बताई है।