फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बदमाशों व पुलिस में आधे घंटे चली मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 09 Aug 2021 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। डकैतीकांड के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस व बदमाशों के बीच लगभग आधे घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही। आत्मरक्षा के दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। गोली लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश के खिलाफ तीन जिलों में 37 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद एएसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिंहीपुरवा कस्बे के जरही रोड निवासी जमाल अहमद पुत्र नफीस अहमद के घर में बीते दो-तीन जुलाई को डकैती पड़ी थी। 20 जुलाई को मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर सामान व जेवर बरामद करने के बाद घटना का खुलासा कर दिया था, लेकिन कुछ बदमाश फरार थे। एसपी सुजाता सिंह ने मोतीपुर थानाध्यक्ष को अन्य आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर मोतीपुर थानाध्यक्ष ने मुखबिर के जाल और मजबूती से बिछाया। रविवार की रात मुखबिर से मोतीपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि डकैतीकांड के आरोपी मटेरा थाना क्षेत्र के कोरियनपुरवा मोहरवा नहर पटरी के पास बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को बताया।
विज्ञापन

एसपी ने तत्काल मोतीपुर थानाध्यक्ष को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए और सहयोग के लिए मटेरा थानाध्यक्ष राम प्रकाश यादव को टीम के साथ सहयोग करने की बात कही। मोतीपुर व मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी के पास पहुंचकर घेराबंदी शुरू की।। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पुलिस ने रोकने के लिए घेरा बढ़ाया तो बदमाशों ने फायर झोंकना शुरू कर दिया। पुलिस व बदमाशों के बीच आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। इसी दौरान पुलिस की फायर में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर कर अचेत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान खीरी जनपद में धौरहरा थाना क्षेत्र के गुदरिया गांव निवासी मनीराम उर्फ मन्नी के रूप में हुई। घटना स्थल से एक तमंचा, चार कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक बाइक व 15,300 रुपये बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ सीतापुर, लखीमपुर व बहराइच जिले में 37 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए बदमाश मनीराम के ऊपर डकैती के ही 22 मुकदमे दर्ज हैं। लखीमपुर में कई मामलों में वांछित भी चल रहा था। बदमाश को पकड़ने के लिए खीरी पुलिस के अलावा वहां की एसओजी को भी तलाश थी, लेकिन जिले की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर बदमाश को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की।

मोतीपुर व मटेरा की संयुक्त पुलिस ने एक अंतरजनपदीय बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाश के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। दोनों थानों की टीमों को बधाई देकर हौसला बढ़ाया। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश भी दिया गया है कि अपराधियों पर शिकंजा कसें और गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजें।
-सुजाता सिंह, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed