{"_id":"610ec1258ebc3e6fc174ddb8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko590356038","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो सर! जल्दी आइए, डीएम साहब आ गए है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो सर! जल्दी आइए, डीएम साहब आ गए है...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दिन शनिवार। समय लगभग साढ़े 10 बजे। स्थान नानपारा तहसील और माहौल डीएम-एसपी के इंतजार का। तभी गाड़ियों के सायरन की आवाज गूंजी तो कर्मचारी अपने अधिकारियों को फोन कर कहते हुए दिखे कि हेलो सर...हेलो सर आवाज आ रही है। आप कहां है। जल्दी आ जाइए। डीएम साहब आ गए है। कुछ ऐसा माहौल रहा संपूर्ण समाधान दिवस के शुभारंभ के दौरान। डीएम-एसपी के प्रवेश होते ही सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जगह पर मुस्तैद रहे। निस्ताण की कार्रवाई शुरू हुई तो जमीनी विवाद की शिकायतों का अंबार लग गया। जिले में मात्र 35 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका। बाकी सभी को एक बार फिर से आश्वासन के साथ निराश होकर घर जाना पड़ा।
आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अगस्त माह के पहले शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी सुजाता सिंह व सीडीओ कविता मीना ने नानपारा तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संपूर्ण समाधान के दौरान अधिकतर शिकायतें जमीनी विवाद की रहीं। कुछ शिकायतें पुलिस से भी जुड़ी रहीं। एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मौजूद अधिकारियों से कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं जिससे फरियादी को समय से न्याय मिल सके। भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराए। जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान छह तहसीलों में 404 शिकायतें आईं जिसमें मात्र 35 का तत्काल निस्तारण किया जा सका। बचे सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर जांच के आदेश देकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
तहसील शिकायत निस्तारण
नानपारा 110 11
महसरी 33 04
पयागपुर 65 07
मोतीपुर 42 06
कैसरगंज 87 05
सदर 67 02