फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

धरना समाप्त होने के बाद भी बर्खास्त हुए 48 एंबुलेंस कर्मचारी

Wed, 04 Aug 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सरकार से वार्ता के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया था। इसके बावजूद जीवीके कंपनी की ओर से तीन अगस्त को 48 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर नए कर्मचारियों को दो दिन में नियुक्ति दे दी गई है। जीवीके कंपनी के ईएमआरआई द्वारा नए कर्मचारियों को चाबी दी गई है। इससे परेशान कर्मचारियों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चाबी दिलाने की मांग की। एसडीएम ने जीवीके कंपनी से वार्ता कर जल्द ही चाबी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

जिले में 1082, 108 और एलएस एंबुलेंस सेवा के लगभग 300 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना देते हुए एंबुलेंस सेवा ही ठप कर दी थी। इससे सरकार ने नाराजगी जताते हुए एंबुलेंस संचालन के लिए चालक और ईएमटी रखने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान सरकार से वार्ता कर कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया था। एसडीएम सदर सौरभ गंगवार ने दो दिन पूर्व कर्मचारियों को बुलाकर चाबी दिया। लेकिन कई कर्मचारियों को जीवीके कंपनी के अधिकारियों द्वारा चाबी नहीं दिया जा रहा है। वहीं जीवीके कंपनी की ओर से तीन अगस्त को 48 अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप है। चित्तौरा में सोमवार को जमा किए गए आवेदनों पर भर्ती की जा रही है। नए कर्मचारियों को जीवीके कंपनी की ओर से एंबुलेंस संचालन के लिए चाबी दिया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। सभी ने एंबुलेंस संचालन के लिए चाबी दिए जाने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने वार्ता कर सभी को चाबी दिलाने की बात कही। इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed