{"_id":"610828ea8ebc3e83ef717cf4","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5896315129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहाया, कुंदरू की फसल की बर्बाद, 21 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ढहाया, कुंदरू की फसल की बर्बाद, 21 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। रामनगर कंडा गांव में जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर सोमवार को कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ग्रामीण का मकान ढहा दिया गया, जबकि फसल भी नष्ट कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी उत्पातियों के सामने बेबस नजर आई। बाद में फोर्स पहुंचने पर 21 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत रामनगर कंडा गांव निवासी रामजी व राममिलन का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर सोमवार को दूसरे पक्ष के राजकुमार समेत 21 लोग उग्र हो गए। सभी ने रामजी व राममिलन के मकान को ढहा दिया, जबकि दुलारे की डेढ़ बीघा कुंदरू की फसल बर्बाद कर डाली। सूचना पर उननिरीक्षक राजेश गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे, लेकिन उनके सामने भी सभी लोग उग्र होकर उत्पात मचाते रहे। सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से राजकुमार, कमलेश, ओमकार, राममनोहर, मंगल प्रसाद, बनवारी लाल समेत 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी एसओ ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट मिंहीपुरवा में पेश किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।