फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एंबुलेंस संचालन के लिए रखे गए चालक, आंदोलन जारी

Thu, 29 Jul 2021 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
29 बीएचआर 35 - बहराइच मेडिकल कालेज परिसर में कतार में खड़ीं एंबुलेंस। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। एंबुलेंस कर्मियों के धरने से नाराज प्रशासन ने सभी चालक व परिचालकों को हटा दिया है। उनके स्थान पर प्रत्येक एंबुलेंस पर दो-दो चालक व एक-एक ईएमटी को रखकर वाहनों का संचालन कराया जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन ने सभी चालकों की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी है। सभी एंबुलेंस सहारा मैदान से मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंच गई हैं। कर्मचारी संगठन का कहना है कि प्रशासन द्वारा गुमराह किया जा रहा है। एंबुलेंस का संचालन चालक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के साथ जिले में 102, 108 और एलएस सेवा के एंबुलेंस कर्मी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रविवार से एंबुलेंस सेवा ठप करने से मरीजों को दिक्कत हो रही थी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने कर्मचारियों से एंबुलेंस सेवा बहाल करने की बात कही गई। लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सीएमओ से सभी कर्मचारियों के स्थान पर दूसरे चालक व ईएमटी की तैनाती करने के निर्देश दिए। साथ ही एआरटीओ प्रशासन से चालक तैनात किए जाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी एंबुलेंस कर्मियों को हटा दिया गया।
विज्ञापन

उनके स्थान पर प्रत्येक एंबुलेंस पर दो-दो चालक व एक-एक ईएमटी तैनात कर दिया गया है। एंबुलेंस सेवा संचालित है। सीएमओ ने बताया कि सभी एंबुलेंस सहारा मैदान से मेडिकल कालेज परिसर में आ गई हैं। मरीजों को दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। सभी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक में एंबुलेंस भेज दी गई है। उधर धरना दे रहे एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय और महामंत्री नसीम अहमद का कहना है कि प्रशासन द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है। सभी एंबुलेंस मेडिकल कालेज परिसर में खड़ी हैं। किसी का संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जिन चालकों की तैनाती एंबुलेंस पर की है। वह सभी एंबुलेंस का संचालन नहीं कर पा रहे हैं। गुरुवार को 108 एंबुलेंस के चालक द्वारा मरीज को अस्पताल लाने के लिए जाया जा रहा था। लेकिन वह बैक गियर नहीं लगा पा रहे थे। पूछने पर बताया कि वह पहले बस का संचालन करते थे। दोनों हाथ से गियर हटाने पर ही एंबुलेंस आगे बढ़ी।
जिला प्रशासन की ओर से एंबुलेंस संचालन के लिए चालकों की मांग की गई थी। बुधवार देर शाम को सभी 83 एंबुलेंस संचालित करने के लिए दो-दो चालकों की सूची प्रशासन को दी गई है। प्रशासन द्वारा एंबुलेंस संचालन के लिए सीएमओ को चालकों की सूची दे दी गई है।

-राजीव कुमार, एआरटीओ प्रशासन
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि 75 एंबुलेंस का संचालन शुरु करा दिया गया है। मरीजों की समस्या को देखते हुए एआरटीओ के माध्यम से चालकों की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed