{"_id":"610199d18ebc3e58717c6fcc","slug":"bahraich-bahraich-news-lko588904513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट/पयागपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुरवा परवानी गौढ़ी के पास बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही गंगा पुत्र सुदर्शन निवासी गावड़ी पुसाही थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी की मौत हो गई, जबकि विनय राजभर पुत्र राम आशीष निवासी नौबना थाना कोतवाली मुर्तिहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी थाना क्षेत्र के मंशापुरवा गूढ़ चौैराहे के पास बाइक सवार को पिकअप ने रौंद दिया।
मौके पर ही मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के मेवालालपुरवा मझरा गांव निवासी 23 वर्षीय रेशमा पत्नी महेश कुमार यादव की मौत हो गई। घायल बाइक सवार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पयागपुर थाना क्षेत्र में ग्राम कोल्हुआ के पास गोंडा-बहराइच मार्ग पर डीसीएम व ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्व्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों के फंसे चालक को निकलवाकर अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्रेन मंगाकर दोनों ट्रकों को मुख्य मार्ग से हटवाया गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।