{"_id":"6100437d8ebc3e587417e641","slug":"bahraich-bahraich-news-lko588760314","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से डीजल तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से डीजल तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। नेपाल से डीजल खरीदकर भारत में तस्करी करने वाले गैंग का एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। टीम ने दो तस्करों को भारी मात्रा में डीजल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर एसआई शिव कुमार यादव व एसएसबी के जवान दलबल के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान टीम सीमा स्तंभ संख्या 646 के पहले पहुंची। तभी देखा कि बाइक के साथ दो युवक गाड़ी पर कुछ सामान लादकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों बाइक सवारों को रोका और तलाशी ली तो देखा कि भारी मात्रा में डीजल भरा हुआ था। टीम ने पूछताछ किया तो दोनों टूट गए और तस्करी करने की बात को स्वीकार किया।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ में तस्करों की पहचान चौगोड़वा गांव निवासी दिलीप कुमार जयसवाल व मिर्जापुर तिलक निवासी मतलूब खान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से सात पिपिया में 188 लीटर डीजल व दो बाइक बरामद हुआ। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।