{"_id":"60fed6718ebc3e58553b7f31","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5885787157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूज उड़ने से पूरे दिन गायब रही अस्पताल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्यूज उड़ने से पूरे दिन गायब रही अस्पताल की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित ट्रांसफार्मर का फ्यूज रविवार सुबह उड़ गया। सूचना के बाद भी कर्मचारी फ्यूज जोड़ने के लिए नहीं पहुंचे। जिससे मरीज और स्वास्थ्य कर्मी अंधेरे में गर्मी से परेशान रहे। एक्सईएन के हस्तक्षेप पर रात 10 बजे के बाद बिजली सही हो सकी।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत उर्रा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। पीएचसी डिलेवरी प्वाइंट है। यहां पर मरीजों की भीड़ रहती है। लेकिन बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बिजली देने के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद भी समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। रविवार सुबह ही ट्रांसफार्मर की फ्यूज उड़ गई। स्वास्थ्य कर्मी अवर अभियंता अजय कुमार को फोन लगाते रहे, लेकिन उनका मोबाइल ही बंद रहा। इन्वर्टर बैठने से मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी हुई। क्षेत्रीय लाइनमैन भी फ्यूज जोड़ने में असहज दिखे। रात 10 बजे के आसपास एसडीओ और एक्सईएन ने अवर अभियंता को फोन कर लाइट सही कराने के निर्देश दिए। रात 10 बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। जिससे मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली। लगभग 12 घंटे स्वास्थ्य कर्मी व मरीज भटकते रहे।