फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कोलकाता में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुईं बहराइच की दिव्यांशी

Sat, 24 Jul 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
24 बीएचआर 14 - कोलकाता में फिल्म अभिनेत्री द्वारा सम्मानित होतीं बहराइच की बेटी दिव्यांशी गुप्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोलकाता में आयोजित बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट 2021 प्रतियोगिता में जिले की बेटी ने प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान मिलने पर जिले की बेटी दिव्यांशी को फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड देकर सम्मानित किया। बेटी की उपलब्धि पर परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी शिव कुमार गुप्ता की बेटी दिव्यांशी गुप्ता का बचपन से ही मेकअप के क्षेत्र में रुझान रहा। दिव्यांशी ने बीती 18 जुलाई को कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट 2021 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उनको एक होटल में आयोजित समारोह में बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। अभिनेत्री के हाथों अवार्ड लेकर अपने शहर व उत्तर प्रदेश का उन्होंने मान बढ़ाया। दिव्यांशी का कहना है कि मेकअप हर उम्र में महिला को और अधिक सुंदर बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed