फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

क्षेत्र में विकास की लहर दौड़ाने के संकल्प के साथ ली शपथ

Tue, 20 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
20 बीएचआर 36 - कैसरगंज में शपथ ग्रहण करते ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह विसेन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालयों में शपथ ग्रहण की। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समारोह के तहत प्रमुखों को अधिकारियों ने शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुखों के साथ जिले के 1580 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी शपथ लेते हुए विकास की गति में भागीदारी बनने का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र में विकास की लहर को आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

जिले के 14 विकास खंड में ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव बीते सप्ताह हुआ था। जिसमें दो निर्दलीय व भाजपा के 12 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। मंगलवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाई गई। चित्तौरा में आयोजित समारोह में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अर्चना सिंह ने ब्लाक प्रमुख हरीराम आर्या को शपथ दिलाया। इस दौरान जयप्रकाश शर्मा, बीडीओ सुभाष चंद्र सरोज, अशोक जायसवाल, कमलेश वर्मा, नूर आलम समेत अन्य मौजूद रहे। पयागपुर में उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती ने गीता देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। फखरपुर में कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने ब्लाक प्रमुख रेनू सिंह को शपथ दिलाई। हुजूरपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज ने विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, बीडीओ संदीप सिंह की मौजूदगी में अजीत प्रताप सिंह को शपथ दिलाई। महसी में पीडी अनिल कुमार सिंह ने कृष्णावती को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

तेजवापुर ब्लाक मुख्यालय में प्रमुख ममता अवस्थी को जिला विकास अधिकारी राजेश मिश्रा ने शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह, जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, रमाकर पांडेय, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, राजेश निगम, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी समेत अन्य मौजूद रहे। मिहींपुरवा में उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा उर्फ सौरभ को शपथ दिलाई। विशेश्वरगंज में जिला गन्ना अधिकारी शैलेष मौर्या ने बीडीओ अमित मिश्रा की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख वंदना पांडेय को शपथ दिलाई। शिवपुर में बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने बीडीओ वीरेंद्र कुमार यादव की मौजूदगी में प्रमुख सरिता यज्ञसैनी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहकारी बैंक अध्यक्ष घनश्याम सिंह, जिपं सदस्य रुस्तम अली, पुरुषोत्तम सिंह मौजूद रहे। बलहा में उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा ने प्रमुख विजय कुमार वर्मा को शपथ दिलाई। नवाबगंज में उप निदेशक कृषि तेज प्रताप शाही ने जयप्रकाश सिंह को ब्लॉक प्रमुख पद पर शपथ दिलाई। कैसरगंज में उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल ने पूर्व एमएलसी अरुणवीर सिंह, समाजसेवी सागरमल पारीक की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह विसेन को शपथ दिलाई। जरवल में सीवीओ डॉ. बलवत सिंह ने ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र कुमार सिंह को शपथ दिलाई।

रिसिया में डूडा अधिकारी संजय सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, बीईओ सत्यदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजू निगम की मौजूदगी में प्रमुख रीना जायसवाल को शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद शफीक, संजय जायसवाल, अशोक गुप्ता, अरविंद साहू, धर्मराज समेत अन्य मौजूद रहे। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रमुखों के साथ 1580 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। ब्लॉक प्रमुखों ने गांव के विकास पर जोर दिया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास की रफ्तार आगे बढ़ाने में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed