फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

लक्कड़ शाह की मजार पर दुकान लगाने वाले 13 गिरफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मुर्तिहा रेंज स्थित लक्कड़ शाह की मजार पर रोक के बावजूद साप्ताहिक मेला लग रहा था। इसमें लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 13 दुकान संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज में लक्कड़ शाह बाबा की मजार है। यहां दूरदराज के जायरीन जियारत के लिए आते हैं, लेकिन जंगल क्षेत्र में अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर वन विभाग ने दुकानदारों को दुकान लगाने से रोक दिया था। साथ ही जायरीन के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद कोरोना के दौर में काफी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय लोग दुकानों का संचालन भी कर रहे हैं। इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी को दी गई। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी मुर्तिहा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। वन क्षेत्राधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। डीएफओ ने बताया कि जंगल क्षेत्र में दुकान संचालित करने वाले 13 लोगों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अन्य दुकान संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed