फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

समझौता करने थाने पहुंचे दंपती के परिजनों में चले लात-घूंसे

Fri, 16 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महिला थाने में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने आए परिजनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। जब तक कोई कुछ समझ पाता। तब तक हंगामा बढ़ चुका था। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाया जिसके बाद मामला शांत हुआ। लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के निम्नहारा गांव निवासी श्यामपाल ने अपने बेटे का विवाह इसी थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव निवासी तूल की पुत्री अन्नी के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ ही महीनों बाद दोनों में विवाद हो गया और लड़की मायके आ गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो शुक्रवार को दोनों को सुलह-समझौते के लिए महिला थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों में महिला थाने के गेट पर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। बताया जाता है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। थाने के गेट पर विवाद की सूचना पर तत्काल महिला थानाध्यक्ष मंजू पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराकर मामले को शांत कराया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed