फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जमीन विवाद में दबंगों ने दंपती को पीट-पीटकर किया अधमरा, केस दर्ज

Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। केवलपुर पिपरिया में गाली-गलौच का विरोध करने पर दबंगों ने दंपती को जमकर पीटा। दबंगों ने इतनी पिटाई कर दी कि दोनों अधमरे हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के केवलपुर पिपरिया गांव निवासी कैलाश नाथ की जमीन पर दबंग लोग कब्जा करने की नीयत से लकड़ी गाड़ रहे थे। इसका विरोध कैलाश ने किया तो दबंग गाली-गलौच करने लगे। इसका विरोध कैलाश व उनकी पत्नी रेनू ने किया तो दबंग हमलावर हो गए। आरोप है कि दबंगों ने मिलकर दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गांव के लोग एकत्रित हुए तो सब भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कैलाश की हालत को गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी संतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed