{"_id":"60f1bf658ebc3e9cde7844d7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5872442100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय में तैनात 25 कर्मचारियों का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय में तैनात 25 कर्मचारियों का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सीएमओ कार्यालय में विभिन्न पटलों पर तैनात 25 से अधिक कर्मचारियों का शासन ने गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप है। सभी एक दशक से सीएमओ कार्यालय में तैनात थे। वहीं कर्मचारी अपना स्थानांतरण रुकवाने के लिए लखनऊ का चक्कर लगाने लगे हैं।
बहराइच के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में विभिन्न पटलों पर तैनात कर्मचारियों का शासन ने स्थानांतरण कर दिया है। निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य ने पत्र जारी करते हुए 25 से अधिक कर्मचारियों का तबादला किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान सहायक शहाब अहमद, केवल प्रसाद, रामराज, पीएन उपाध्याय, शशिकांत, विनोद वर्मा, कमला कनौजिया, जयारानी श्रीवास्तव, विनोद कुमार, बृजेश कुमार यादव, अनुराग अस्थाना, प्रदीप कुमार पांडेय, दीपक प्रशांत शुक्ला, संजय अवस्थी, प्रमोद कुमार, ऊषा श्रीवास्तव, रामअधार, निशांत श्रीवास्तव समेत 25 से अधिक कर्मचारियों का स्थानांतरण गैर जनपद किया गया है। एक साथ कर्मचारियों के स्थानांतरण से हड़कंप है। सीएमओ ने बताया कि सभी को संबंधित जिले में जाकर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर स्थानांतरण रुकवाने के लिए शासन से पैरवी भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में लोग स्थानांतरण रुकवाने के लिए दौड़ भाग कर रहे हैं।