{"_id":"60f1bd488ebc3ec25319d113","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5872423163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा की फटकार से क्षुब्ध होकर छात्रा ने लगाई थी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा की फटकार से क्षुब्ध होकर छात्रा ने लगाई थी फांसी
विज्ञापन
बहराइच। एरिया गांव में बृहस्पतिवार को हुई छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि छात्रा की हत्या नहीं हुई थी बल्कि छात्रा का फोन डेढ़ घंटे तक लगातार बिजी जाने के बाद जीजा की फटकार से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका अपने जीजा के छोटे भाई से बात कर रही थी। उसी के बाद जीजा ने फोन करके छात्रा को डांटा और छोटे भाई से बात करने की बात ससुर व साले से बताने की धमकी दी। छात्रा ने बेइज्जती के डर से आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने जीजा व उनके छोटे भाई को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरदी थाना क्षेत्र के एरिया गांव निवासी सुशीला देवी के 17 वर्षीय बेटी सोनम यादव का बृहस्पतिवार की सुबह घर में शव मिला था। वह कक्षा 11 की छात्रा थी। मृतका की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी सुजाता सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को खुलासा करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने जांच शुरू की तो मौत के राज का पर्दा परत दर परत उठता चला गया। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया है कि मृतक अपने जीजा राकेश यादव व उनके छोटे भाई सर्वेश यादव उर्फ छोटू से बात करती थी। मृतका सोनम जीजा व उनके भाई से काफी दिनों से बात करती रहती थी।
बुधवार की रात वह जीजा के छोटे भाई सर्वेश यादव से बात कर रही थी। तभी जीजा भी फोन मिलाते रहे तो कभी बिजी बताए तो कभी इंगेज जाता रहा। लगभग डेढ़ घंटे से साली का फोन बिजी जाने की बात से जीजा बौखला गए और फोन मिलने पर साली को गाली देकर फटकार लगा दी। जीजा की फटकार से सहमी साली ने फोन पर उनके ही छोटे भाई से बात करने की बात बता दी। यह बात जीजा को नागवार गुजरी और उन्होंने ससुर व साले से बात कर पूरी कहानी बताने की धमकी दे डाली। जीजा के फटकार व धमकी से साली डर गई। उसे लगा कि समाज में बेइज्जती हो जाएगी। इसके चलते उसने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जीजा व उनके भाई को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा की हत्या का मामला 24 घंटे के अंदर खोलकर चौंका देने वाला खुलासा किया। खुलासे में सीडीआर काफी मददगार साबित हुआ। लंबी वार्ता की कहानी का राज पता चलने पर हिरासत में आरोपी लिए गए और उसके बाद सारा राज खुद कुबूल लिया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
हरदी थाना क्षेत्र के एरिया गांव में हुई घटना का खुलासा 24 घंटे के अंदर हो गया है। मृतका अपने जीजा व उनके छोटे भाई से बात करती थी। घटना की रात जीजा ने साली को फटकार लगा दिया था। जिससे आहत व झुब्ध होकर मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुंह में कपड़ा ठूंसने की बात अफवाह थी। पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुजाता सिंह, एसपी, बहराइच