{"_id":"60ef182d8ebc3e6fb721e27c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5869315136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तपिश के बीच बुधवार को अग्निशमन केंद्र के निकट स्थापित ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र को दी। उपकेंद्र के कर्मियों ने शटडाउन लेकर आपूर्ति ठप कर दी। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थित बनी रही।
ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग से आसपास के लोगों मेें अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही उपकेंद्र के कर्मचारियों ने तत्काल शटडाउन लेकर आपूर्ति ठप कर दी। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझा दिया। अग्निशमन के कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, उपकेंद्र के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करना प्रारंभ कर दिया। शटडाउन के दौरान करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझने के बाद उसे ठीक करने की कार्रवाई की गई।