फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शपथ ग्रहण के साथ सत्ता में आई जिले की सरकार

Mon, 12 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले की सरकार सोमवार को शपथ ग्रहण के साथ सत्ता में आ गई। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम ने पद व गोपनीयता की शपथ समारोह में दिलाई जिसके बाद जिपं सदस्यों ने शपथ ली। सांसद व विधायकों की मौजूदगी में सोमवार को ही जिला पंचायत की पहली बैठक भी हुई जिसमें जिले के विकास की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह व अन्य 62 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को विकास भवन सभागार में हुआ। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जिपं अध्यक्ष मंजू सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। मेरा भी प्रयास होगा कि जिले के विकास को गति प्रदान की जाए। इसके बाद जिपं अध्यक्ष ने सभी 62 सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित हुई जिसमें राज्य वित्त आयोग वर्ष 2020-21 की अवशेष धनराशि एवं वर्ष 2021-22 की कार्य योजना पर विचार, 15वां वित्त आयोग वर्ष 2020-21 अनटाइड फंड की अवशेष धनराशि एवं 2021-22 की कार्ययोजना पर विचार के अलावा वर्ष 2020-21 के टाइड फंड की अवशेष धनराशि व 2021-22 की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने जिला पंचायत की संपत्तियों पर अवैध कब्जे की समस्या उठाते हुए मांग की कि जिला पंचायत की संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाकर उपयोग में लाया जाए। इस बारे में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता ने सदन को बताया कि नगर क्षेत्र में छावनी बाजार के पास स्थित जिला पंचायत की भूमि से अतिक्रमण को हटवा दिया गया है तथा गायघाट में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई प्रगति पर है।
विज्ञापन

इस बारे में सांसद व विधायकगणों द्वारा सुझाव दिए गए कि नगर क्षेत्र से अतिक्रमण मुक्त कराई गई जिला पंचायत की भूमि पर मॉल का निर्माण कराने की कार्ययोजना तैयार की जाए। इससे जिला पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने बाढ़ से कट गए विद्यालयों का सर्वे कराकर नए विद्यालयों का निर्माण कराने की मांग की। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर के परिसर में जिला पंचायत की भूमि को सदुपयोग में लाए जाने तथा नगर क्षेत्र के नाज मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज से अवैध कब्जा हटवाने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में अध्यक्ष मंजू सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि सुनील सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, पीडी अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह के अलावा अतुलवीर सिंह, निशंक त्रिपाठी, जय प्रकाश शर्मा, नन्हे लाल लोधी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed