फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

उपद्रव के मामले में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेजे गए जेल

Fri, 09 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। नानपारा तहसील क्षेत्र में स्थित बलहा ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। पुलिस ने जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक समेत पांच लोगों को नामजद करतेे हुए मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें नामजद पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से सपाइयों में आक्रोश फैला हुआ है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को बलहा ब्लॉक मुख्यालय पर उपद्रव व हंगामा हो गया था। उपद्रव में पथराव के दौरान घायल पुलिसकर्मी को देखकर पुलिस का आक्रोश बढ़ गया और लाठीचार्ज कर दी गई थी। पुलिस ने पूरे मामले में सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां उर्फ बंटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर सिंह व सपा युवजन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नानपारा कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed