{"_id":"60e496248ebc3e91fa436a2d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko585769584","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीवों से भिड़ें नहीं, वनकर्मियों को कराएं अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीवों से भिड़ें नहीं, वनकर्मियों को कराएं अवगत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे गांवों में बीते दिनों से तेंदुए का हमला जारी है। इसको लेकर वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ग्रामीणों से संवाद किया। साथ ही वन्यजीवों से भिड़ने के बजाए सूचना वनकर्मियों को देने की बात कही।
कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र से सटे गांवों में तेंदुए पहुंच रहा है। तेंदुआ बकरी, गाय और पालतू कुत्ते पर हमला कर रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन रही है। हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए घर भी ढहाए जा रहे हैं। इसको देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने वनकर्मियों को गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। आंबा गांव में वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जंगल से निकलकर तेंदुए आबादी की ओर जा रहे हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा भी हम सभी पर है। ऐसे में वन्यजीवों से भिड़ने के बजाए इसकी सूचना वनकर्मियों को दें। जिससे वन्यजीवों को बचाने के साथ ग्रामीणों को सुरक्षित बचाया जा सके। बैठक में वन दरोगा मयंक पांडेय, पवन शुक्ला, बीट इंचार्ज जमुना विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान इकरार अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे।