फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कोरोना को लेकर सतर्कता, नेपाल की यात्रा करने वालों पर प्रशासन की नजर

Fri, 02 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/रुपईडीहा। सीमा पर आने-जाने वाले यात्रियों पर जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है। बीते दिनों कई यात्रियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पहुंचने वाले हर यात्री की जांच की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग हर आने-जाने वाले की जांच कर रहा है। इसके बाद उन्हें प्रवेश दे रहा है। दोनों देशों के बीच विभिन्न प्रदेशों से यात्रा कर पहुंचने वाले लोगों का स्वास्थ्य महकमा डाटा भी तैयार रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के काफी मात्रा में श्रमिक देश के विभिन्न प्रदेशों में मजदूरी करते हैं। इस बार सरकार द्वारा आंशिक लॉकडाउन लगाए जाने से नेपाल के यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। ऐसे में भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से नेपाल के यात्री विभिन्न प्रदेशों की यात्रा करते हैं, लेकिन तीसरी लहर की चेतावनी के बीच दोनों देशों के लोग अपने-अपने घरों को वापस लौट रहे हैं जिससे यात्रियों की भीड़ भी प्रतिदिन सीमा पर दिख रही है। इसके बावजूद बीते दिनों सीमा पर 17 यात्रियों की जांच की गई। ये सभी कोरोना पॉजिटिव आए। ये सभी नेपाल से भारतीय क्षेत्र में जा रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सीमा पर आवागमन करने वाले प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग होती है। इसके बाद ही उन्हें सीमा में प्रवेश दिया जाता है। सीएमओ ने बताया कि दोनों देश में आने-जाने वाले लोगों का डाटा भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य टीम को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन से भी वार्ता की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में जांच टीम को और अधिक सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इतनी सतर्कता के बाद भी यदि कोई संक्रमित सीमा में प्रवेश कर गया तो जिले में संक्रमण फैल सकता है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ जिलेवासियों में भी चिंता है। फिलहाल जिला प्रशासन की सख्ती से अभी संक्रमण फैलने की आशंका नहीं दिख रही है। लेकिन लोगों के ढिलाई बरतने पर आने वाले समय में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों रुपईडीहा में 17 यात्रियों की जांच की गई, लेकिन लैब खराब होने के चलते सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दूसरे दिन पुन: सभी सैंपल की जांच हुई तो दो पॉजिटिव मिले। 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बावजूद सभी ब्लॉकों में निरंतर जांच चल रही है।
- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ
सीएमओ ने बताया कि रुपईडीहा स्थित एसएसबी चेकपोस्ट के निकट स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन नेपाल व भारत से आवागमन करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम लगी हुई है। प्रत्येक ब्लॉक में कोरोना जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम लगाई गई है।
जिले में अभी कोरोना संक्रमण का दौर पूरी तरह से थमा नहीं है। भारत-नेपाल सीमा पर बसा रुपईडीहा कस्बा काफी संवेदनशील है। इसके बावजूद कस्बा निवासी लोग मॉस्क का प्रयोग नहीं करते हैं। यहां पर गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और पंजाब से रोडवेज बस भी आती है, लेकिन यात्रियों के चेहरे से मास्क गायब रहता है। प्राइवेट बस संचालक भी ढिलाई बरतने लगे हैं।

कोरोना संक्रमण की अभी सिर्फ रफ्तार थमी है। तीसरी लहर के लिए तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में जिले के लोग सतर्कता बरतें। मास्क का प्रयोग करते रहें जिससे संक्रमण न फैले। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य टीम द्वार यात्रियों के साथ आम लोगों की जांच की जा रही है।
- डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed