फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्रधान के हत्यारों के गिरहबान तक पहुंची पुलिस, जल्द होगा घटना का खुलासा

Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। करनईडीहा गांव में घर के बरामदे में सो रहे ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या करने वाले हत्यारों के गिरहबान तक पुलिस का हाथ पहुंच चुका है। पुलिस ने लखनऊ से आए एक्सपर्ट के साथ घटना स्थल पर क्राइम सीन बनवाकर जांच भी की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के करनईडीहा गांव के नवनिर्वाचित प्रधान द्वारका प्रसाद पर बीते 17 जून की रात में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तीसरे दिन ग्राम प्रधान की मौत हो गई थी। एसपी सुजाता सिंह ने जरवलरोड थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को स्टेट मेडिको लीगल एक्सपर्ट डॉ. जी खान ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्राइम सीन बनाकर बारीकी से घटना को समझा। पुलिस सभी बिंदुओं को जोड़कर बारीकी से परीक्षण कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस हत्यारों तक पहुंच चुकी है। जरवलरोड थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच गंभीरता से की जा रही है। प्रकरण में कोई निर्दोष न फंसे। इसके लिए हर पहलू पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed