फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित न होने से सीएमओ नाराज

Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के निर्देश के बाद भी कैसरगंज सीएचसी में अब तक फाउंडेशन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसका निरीक्षण बृहस्पतिवार को सीएमओ ने किया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्लांट स्थापना के लिए फाउंडेशन निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में गंदगी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचे। यहां पर उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की प्रगति देखी लेकिन सीएचसी अधीक्षक द्वारा अब तक प्लांट स्थापना के लिए फाउंडेशन का निर्माण ही शुरू नहीं कराया गया है। इस पर सीएमओ बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण जल्द कराया जाए। इसके बाद सीएमओ ने महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सालय परिसर व हर्बल गार्डन में सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर व डिलीवरी रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. एनके सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. बीडी वर्मा, बीसीपीएम रामप्रताप, बीपीएम आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed