फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा

Wed, 30 Jun 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। संगठन की मजबूत रणनीति के चलते सपा प्रत्याशी ने दोपहर बाद डीएम कोर्ट पर पहुंचकर नाम वापसी के लिए आवेदन किया। स्थिति स्पष्ट होने के बाद डीएम ने भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन पत्र जमा किए गए थे। भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह ने चार सेट और सपा प्रत्याशी नेहा अजीज ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होने के आसार बन गए थे। जिसके बाद पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल समेत सभी लोग सपा प्रत्याशी के नाम वापसी का इंतजार करने लगे। मजबूत रणनीति के तहत मंगलवार दोपहर बाद सपा प्रत्याशी नेहा अजीज जिलाधिकारी कोर्ट अचानक पहुंच गईं। उन्होंने उम्मीदवारी वापस लेने के लिए आवेदन जमा किया। आवेदन की जांच की गई। जिसमें सबकुछ सही पाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह को नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, दिनेश सिंह गोपाल, कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह बबलू, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed