फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अपहरण कर दुधमुंही बच्ची के साथ की दरिंदगी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 23 Jun 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा(बहराइच)। जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर में मां के साथ सो रही दो साल की दुधमुंही बच्ची का गांव के ही एक युवक ने अपहरण कर लिया और पास में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को ढूंढते हुए विद्यालय में पहुंचे परिजनों ने शौचालय में बेहोशी हालत में बच्ची को देखा। सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी, एएसपी ग्रामीण, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंच गए। बच्ची को अस्पताल भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद पुलिस कस्टडी से भागते समय पुलिस ने पैर में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एनएसए की कारवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां अपनी बेटी व बेटों के साथ सोमवार की रात घरकी गैलरी में सो रही थी। रात में गांव के ही एक युवक घर में घुसकर मां के पास सो रही दो साल की दुधमुंही बच्ची को उठा ले गया और घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची बेहोश हो गई तो आरोपी ने बच्ची को शौचालय में फेंक दिया। मंगलवार की भोर में जब मां उठी तो देखा कि बच्ची गायब थी। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ढूंढ़ने निकली तो गांव के लोग भी साथ में उसे खोजने लगे। खेत से लेकर नाले तक, नहर से लेकर कुंआ तक खोजा, लेकिन बच्ची कहीं नही मिली। थक हार कर परिजन घर आ रहे थे तभी विद्यालय पर नजर पड़ी तो सभी वहां पहुंचे। विद्यालय में 35 वर्षीय युवक बैठा हुआ था। ग्रामीणों ने पूछा तो बताया कि फूल तोड़ने आया है। शक होने पर ग्रामीणों ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और घटना के बारे में जानकारी दी। घटना सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। परिजनों ने शौचालय से बेटी को निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ जंगबहादुर यादव व कोतवाल संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता को नानपारा सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सुजाता सिंह व एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन को सब्र बंधाते हुए आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। आरोपी परशुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मासूम के साथ हुई दरिंदगी से पूरा जिला हैरान है।
विज्ञापन

पीड़िता की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया गया। कुछ ही देर बाद अस्पताल की मर्चुरी को छावनी में तब्दील करते हुए पुलिस के जवानों ने चारों ओर से घेर लिया। मीडिया कर्मियों को भी पुलिसकर्मियों ने नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होने पर जेल भेजा जाएगा।
- सुजाता सिंह, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed