फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BAHRAich

अफसर व ठेकेदार गठजोड़ से तटबंध की सुरक्षा पर खतरा

Sun, 20 Jun 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
BAHRAich
महसी (बहराइच)। अफसरों व ठेकेदारों का गठजोड़ बेलहा-बेहरौली तटबंध की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। तटबंध के अलग-अलग स्थानों पर करीब 23 रेनकट व 9 बड़े रैटहोल बने हुए हैं। इनकी मरम्मत के लिए करीब दो माह पहले ही बजट आ गया था मगर आपसी बंदरबांट के खेल से इनको भरने पर काम नहीं किया गया। अब अधिकारी पानी गिरने का तर्क देकर किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेलहा-बेहरौली तटबंध का निर्माण 1956 में कराया गया था। तटबंध की सुरक्षा के लिए तब से सरकार ने मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट भेजा। मगर ठेकेदारों और अधिकारियों के गठजोड़ के कारण बजट की बंदरबांट की जाती रही। करीब 95 किलोमीटर लंबे तटबंध में जगह-जगह 23 रेनकट व 9 बड़े रैटहोल बने हुए हैं जिनकी मरम्मत के लिए 1.70 करोड़ रुपये का बजट इस बार भी दो माह पूर्व सरकार ने भेज दिया था। बजट की बंदरबांट के लिए कागजों में ही टेंडर निकाल दिए गए वह भी मात्र बीस लाख रुपये के। मौके पर कोई काम नहीं कराया गया जिससे समस्या अभी तक बनी हुई है। इसके चलते तटबंध की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, महसी तहसील क्षेत्र की पांच लाख की आबादी भी तटबंध टूटने पर सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति में है। अधिकारी बरसात आने के कारण मरम्मत का काम होने में समस्या आने की बात कह रहे हैं जबकि दो माह से काम न कराए जाने के सवाल पर चुप्पी साध ले रहे हैं।
विज्ञापन

बेलहा-बेहरौली तटबंध के घूरदेवी के पुराने स्पर से आगे, ब्रह्मदेव बाबा के पास, बिसवां से करीब दो सौ मीटर आगे, चौकीदार के घर के पास, स्पर नंबर दो से 100 मीटर पहले लीलाबाग के पास और दो बड़े रैटहोल बेहटा गांव के निकट बने हुए हैं। इसी तरह से रेनकट भी अलग-अलग स्थानों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटबंध पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। बारिश होने के कारण रेनकट व रैटहोल नहीं भरे जा सके हैं। जल्द ही काम हो जाएगा।
- बीबी पाल, सहायक अभियंता, बाढ़ ड्रेनेज खंड, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed