फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बहराइच में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी झड़प

Fri, 11 Jun 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कांग्रेस कमेटी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिला व नगर की कांग्रेस कार्यकारिणी के कार्यकर्ता आसमान छू रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए। कांग्रेस भवन से जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस बल ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही। पूरा पीपल चौराहा पुलिस छावनी बना रहा। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के सामने ही प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के निर्देश पर देश मेें बेहताशा बढ़ती महंगाई के विरोध मेें कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए। जिला व नगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा व नगर आदर्श अग्रवाल की अगुवाई मेें कांग्रेस भवन से जुलूस निकालने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस भवन के सामने पहले से ही तैनात भारी पुलिस बल ने कांगेसजनों को आगे जाने से रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालांकि, पुलिस की सख्ती के चलते कार्यकर्ता आगे नहीं जा सके। जिससे नाराज कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन के सामने ही नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा ने कहा कि देश मेें महंगाई अपने सारे रिकार्ड को तोड़कर चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम के साथ खाद्य तेल व खाद्य पदार्थो के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। कमरतोड़ महंगाई से आम जनमानस त्राहि-त्राहि करने लगा है। सरकार की ओर से सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है। नगर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि सरकार महंगाई कम करने के बजाए आम जनता की आवाज बन चुकी कांग्रेस द्वारा उठाई जाने वाली जनहित मेें आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने राष्टपति से डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे मेें लाते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से लगाए जाने वाले टैक्सों की सीमा तय करते हुए महंगाई पर पूरी तरह अंकुश लगाए जाने की मांग की। हलांकि मौके पर पंहुचे नगर मजिस्ट्रेट ने कांग्रेसजनों से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लेकर धरने का समाप्त कराया। इस मौके पर अमरनाथ शुक्ला, चौधरी अब्दुल मुईद, अनिल सिंह, मकुंदजी शुक्ला, हसन इश्तियाक, दीनानाथ पांडेय, मनुदेवी, कमला सोनी, ममता सोनी, शिवकुमार रस्तोगी, डज्ञ.इमरान, खालिद हिशामी, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed