फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गोकशी विवाद में लाइन हाजिर दरोगा को तैनाती, महिला एसआई को बनाया चौकी इंचार्ज

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने फिर से चार दरोगाओं के तबादले कर दिए। वहीं, गोकशी को लेकर विवादों में रहे लाइन हाजिर दरोगा को 24 घंटे के अंदर एसपी ने अभयदान देते हुए थाने में तैनाती दे दी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि एसपी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एक महिला एसआई को चौकी इंचार्ज बनाया है। चर्चा है कि जल्द ही बड़े पैमाने पर थानाध्यक्ष व सिपाहियों के तबादले हो सकते है।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह ने मोतीपुर थाने में तैनात एसआई विनोद कुमार सिंह को रामगांव थाना, टिकोरा मोड़ चौकी इंचार्ज एसआई राम गोविंद वर्मा को वैवाही चौकी इंचार्ज बनाया है। विवादों से नाता रखने वाले एसआई महेश चंद्र को लाइन हाजिर करने के 24 घंटे के अंदर एसपी ने अभयदान देते हुए पुलिस लाइन से मोतीपुर थाने मेें तैनाती दे दी। वहीं एसपी ने कोरोना सेल प्रभारी एसआई प्रियंका सिंह को टिकोरा मोड़ चौकी इंचार्ज बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। चर्चा है कि महिला थानाध्यक्ष मंजू पांडेय को भी किसी थाने का प्रभार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed