{"_id":"60c3a5a58ebc3ebd9e334b4c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5820246180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पर निर्माण में मानकविहीन ईंट का न हो प्रयोग: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पर निर्माण में मानकविहीन ईंट का न हो प्रयोग: डीएम
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। जिलाधिकारी शुक्रवार को अधिकारियों के साथ महसी तहसील क्षेत्र में 21 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे स्पर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्पर निर्माण में मानक विहीन ईंट लगाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि स्पर निर्माण में अव्वल ईंट का प्रयोग किया जाए। जिलाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित गांव में बचाव का जायजा लिया। साथ ही तहसील के अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। महसी तहसील में बेलहा-बेहरौली तटबंध पर 21 करोड़ रुपये की लागत से स्पर का निर्माण हो रहा है। काम अब तक पूरा नहीं हुआ है जबकि जुलाई व अगस्त माह में बाढ़ आने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कत होगी। इसका जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, एडीएम जयचंद्र पांडेय व उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी पहुंचे। जिलाधिकारी ने स्पर निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्पर निर्माण में गुणवत्ताविहीन ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम ने एक्सईएन से अव्वल ईंट का प्रयोग करने की बात कही।
इसके बाद अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित गांव पिपरा, कायमपुर, गोलागंज व बौंडी गांवों का जायजा लिया। बेलहा-बेहरौली तटबंध, स्पर-स्टड निर्माण कार्य की प्रगति देखी। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से पूर्व सभी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बाढ़ चौकियां संचालित की जाएं। राजस्व कर्मियों की तैनाती के लिए रिपोर्ट बनाई जाए। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह, डीएसओ अनंत प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके वर्मा, सौरभ सुमन, मुकेश बाबू समेत अन्य मौजूद रहे।