फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

घर से गायब मासूम का खेत में मिला शव, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

Wed, 12 May 2021 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बंभौरी गांव में तीन दिन पहले घर के सामने खेल रहे मासूम के गायब हो जाने के बाद मंगलवार को उसका शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों व ग्रामीणों ने मासूम की अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जंगली जानवर के हमले से मासूम की मौत की होने की बात कही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के बदनपुरवा दाखिला बंभौरी निवासी अनवर अली पुत्र मोहर अली के चार वर्षीय भतीजे सलीम पुत्र अनिल बीते आठ मई की शाम को अपने घर के सामने खेल रहा था। खेलते समय घर के सामने से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने नौ मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित राम प्रताप सिंह के गन्ने के खेत में मासूम का शव मिला। मासूम के शरीर काफी चोट के निशान पाया गया। ग्रामीणों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी जंगली जानवर के हमले से बालक की मृत्यु हुई है। परंतु वास्तविक कारण जानने के लिए शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed