{"_id":"609adfb38ebc3ef0a75d8f3a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko577758334","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से कांग्रेस नेता व लिपिक का निधन, 131 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से कांग्रेस नेता व लिपिक का निधन, 131 मिले संक्रमित
विज्ञापन
बहराइच। शहर के अकबरपुरा निवासी कांग्रेस नेता और ढपालीपुरवा निवासी पीडब्ल्यूडी के कलर्क की कोरोना से मंगलवार को मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार प्रोटोकाल के तहत करा दिया गया है। उधर 131 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिससे एक्टिव केस की संख्या 1618 पहुंच गई है। जबकि 170 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।
शहर के मोहल्ला अकबरपुरा निवासी फिरदौस आलम बबलू (55) कांग्रेस के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष थे। वह बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को फिरदौस आलम का निधन हो गया। कोतवाली देहात के सरयू नगर ढपालीपुरवा मोहल्ला निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव (55) गोंडा में पीडब्ल्यूडी विभाग में कलर्क के पद पर तैनात थे। तीन दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। जिससे अशोक कुमार का इलाज लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत करा दिया गया है।
उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 131 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर क्षेत्र के 54 संक्रमित शामिल हैं। जबकि मिहींपुरवा विकास खंड में 18, बलहा में 14, जरवल 17, तेजवापुर छह, महसी नौ, फखरपुर में तीन, रिसिया चार, पयागपुर व हुजूरपुर दो-दो, कैसरगंज व नवाबगंज एक-एक संक्रमित आया है। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कोविड अस्पताल से एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 169 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ। कुल एक्टिव केस 1618 पहुंच गई है। जबकि संक्रमितों की संख्या 9985 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 1885 लोगों की कोरोना जांच की गई।